UP TET 2025 26 Notification Out: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर यह जानकारी दी गई है जो अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर पिछले तीन सालों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नोटिफिकेशन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी दिया है। शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से TGT PGT के साथ उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( UP TET ) परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो चुका है काफी समय इंतजार करने के बाद अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी मिल चुकी है।
UP TET Good News: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे तमाम B.ed और D.el Ed. अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है अब उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना पूरा हो सकेगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से UP TET Exam के तारीखों की घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) नोटिफिकेशन को जारी करने की पूरी तैयारी में है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का समय 29 और 30 जनवरी 2026 को निर्धारित किया गया है।
कब तक आयेगा UP TET Notification: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने Exam तारीख के साथ नोटिफिकेशन जारी करने का कार्य शुरू कर दिया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक UP TET Notification सितंबर माह या अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। जिससे उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा सही समय पर हो सके जो भी अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं अब उन सभी अभ्यर्थियों को UP TET की तैयारी तेज कर देनी चाहिए क्योंकि अब बहुत कम समय मिलने वाला है।
Exam Pattern News: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के अनुसार पेपर 1 में हिंदी भाषा, बाल विकास, शिक्षा शास्त्र, सामाजिक अध्ययन, गणित विषयों को सम्मिलित किया गया है। इस परीक्षा का समय पूरे ढाई घंटा रखा गया है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों को पेपर 1 देना होगा और 6 से 8 तक के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पेपर 2 पास करना जरूरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा से सम्बंधित सभी नई पुरानी अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Post a Comment